Jaunpur News: पुलिस कर्मियों को पत्थर लेकर दौड़ाया, जान बचाकर भागे सिपाही
जौनपुर, सितम्बर 28 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। परियत गांव की टिकरान बस्ती में रविवार को दो पक्षों के बीच विवाद की शिकायत की जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया गया। अचानक हुए हमले में दोनों सिपाहियों को हल्की चोटें आईं। आरोप है कि सिपाही जान बचाकर पैदल भागे तो हमलावरों ने मौके पर छूटी उनकी बाइक को लाठी-डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि इसकी पुष्टि 'हिन्दुस्तान' नहीं करता। परियत गांव की टिकरान बस्ती निवासी रामलखन, हीरालाल गौतम समेत दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्ष रविवार सुबह शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद मामले की जांच के लिए सिपाही राकेश कुमार और एक अन्य पुलिसकर्मी को मौके पर भेजा। पुलिसकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.