जौनपुर, अक्टूबर 26 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के सखैला गांव में शनिवार रात पुराने विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। मारपीट में पिता-बेटी घायल हो गए। पीड़िता ने रविवार को छह लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता रानी पत्नी गुड्डू के अनुसार शनिवार रात करीब नौ बजे पुराने विवाद को लेकर पड़ोसी आशु, रिंकू, पिंकू, सोनू, अमित और गोविंदा ने उनके परिवार पर हमला कर दिया। मारपीट में पति गुड्डू का सिर फट गया, जबकि बेटी को भी चोटें आईं। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि हमलावर जाते समय परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायलों को सीएचसी चोरसंड भेजा गया। एसओ श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवा...