जौनपुर, नवम्बर 4 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बिथार गांव निवासी दो युवकों को सोमवार शाम पुरानी रंजिश में मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों का उपचार सीएचसी चोरसंड में कराया गया। तहरीर के आधार पर एक अज्ञात समेत सात के विरुद्ध पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। बिथार गांव निवासी शैलेष राजभर का आरोप है कि वह अपने साथी विशाल राजभर के साथ कस्बे की तरफ आ रहा था। चोरसंड के पास मनबढ़ों ने दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया। एसओ श्रीप्रकाश शुक्ल का कहना है कि आरोपी शिवम, राजेश, किशन निवासी सखैला, दीपक निवासी रामपुर, अभय निवासी बिथार, विजय खान निवासी सेवईनाला और एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...