जौनपुर, अक्टूबर 15 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर स्थित गुलाबी देवी महाविद्यालय परिसर में पूर्व सांसद स्व. अर्जुन सिंह यादव की 28वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमाशंकर और अश्विनी कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने पूर्व सांसद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अर्जुन सिंह यादव ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षण संस्थानों की स्थापना कर शिक्षा की अलख जगाई और लोगों को शिक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नीलम मौर्या ने कहा कि स्व. अर्जुन स...