जौनपुर, नवम्बर 7 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय परिसर की स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाएं 20 नवंबर 2026 से शुरू होंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने शुक्रवार को कार्यालय आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी। आदेश के अनुसार दीपावली एवं छठ जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को देखते हुए प्राचार्य, प्रबंधक और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के अनुरोध पर परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक बीए, बीएससी, बीकॉम तथा स्नातकोत्तर एमए, एमएससी और एमकॉम की परीक्षाएं निर्धारित तिथि से प्रारंभ होंगी। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अलग से अपलोड किया जाएगा। पहले परीक्षा की तिथि 14 नवंबर जारी क...