जौनपुर, नवम्बर 21 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर एवं गाजीपुर के 380 महाविद्यालयों में शुक्रवार से यूजी और पीजी की परीक्षाएं शुरू हो गईं। परीक्षा की निगरानी पीयू परिसर में बने सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष से की जा रही हैं। शुक्रवार को कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह के साथ नियंत्रण कक्ष से केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कुलपति ने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संचालित परीक्षाओं का अवलोकन किया। दोनों जनपदों में परीक्षाएं तीन पालियों में आयोजित की जा रही हैं। प्रथम पाली में बीएससी प्रथम सेमेस्टर और एमए म्यूजिक की परीक्षाएं हुईं। यह भी पढ़ें- Purnia News: विश्वविद्यालय प्रशासन की कड़ी निगरानी में शुरू हुई स्नातक प्रथ...