जौनपुर, अगस्त 20 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर कस्बे से गांवों की ओर जाने वाली विभिन्न ग्रामों की संपर्क मार्ग सड़कें बदहाल है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने ग्रामीणांचलों में सड़क बना तो दी है लेकिन उसकी मरम्मत सालों साल नहीं हुई है। बारिश में जलभराव की वजह से सड़क पर गड्ढे या गड्ढों में सड़क फर्क कर पाना रहागीरों के लिए मुश्किल हो गया है। जिससे आवागमन दुश्वार हो गया है। परेशानियों के साथ ही इस क्षतिग्रस्त सड़क पर आए दिन साइकिल और बाइक सवार गिर कर चोटिल भी हो रहे हैं। यही स्थिति रही तो कभी भी बढ़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों की मरम्मत नहीं कराकर लोकनिर्माण विभाग उदासीन और लापरवाह बना हुआ है। गौराबादशाहपुर से बारी सुरैला मार्ग, सेवईनाला मार्ग, गजना मार्ग, पिलखिनी सोनारी मार्ग, बसवत...