जौनपुर, सितम्बर 5 -- Jaunpur News: खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। तिसौली गांव में बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में नवदंपति की मौत के बाद शुक्रवार को पिलकिछा घाट पर एक ही चिता पर उनकी अंतिम विदाई हुई। जिस पिता ने चार महीने पहले बेटे के सिर पर सेहरा सजते देखा था, उसी मिठाईलाल ने कांपते हाथों से बेटे गोविंद और बहू नेहा की चिता को मुखाग्नि दी। यह दृश्य देख घाट पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। एक साथ उठीं दोनों की अर्थियां जब पिलकिछा घाट पहुंचीं तो माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। कुछ माह पहले जिस घर में शादी की खुशियां और मंगलगीत गूंजे थे, वहीं से उठी दो अर्थियों ने हर किसी को झकझोर दिया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: पिलकिछा घाट पर एक ही चिता पर जलाए गए दंपति चिता के सामने खड़े पिता की बेबसी देख लोगों का कलेज...