Jaunpur News: पिटाई से युवक घायल, मुकदमा दर्ज
जौनपुर, अक्टूबर 27 -- Jaunpur News: खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के महरौड़ा गांव में रविवार की रात रामलीला देखने के दौरान मनबढ़ों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक का पीएचसी सोंधी में उपचार कराया गया। पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। महरौड़ा गांव में हो रही रामलीला देखने गांव का 32 वर्षीय अखिलेश पुत्र मुन्नर बाइक से पहुंचा। तभी किसी बात को लेकर तीन चार की संख्या में मनबढ़ों ने युवक पर हमला कर दिया। जिसमें अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। रामलीला देख रहे ग्रामीणों के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए। कुछ देर के लिए रामलीला मंचन प्रभावित हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.