जौनपुर, सितम्बर 25 -- Jaunpur News: जफराबाद। स्थानीय रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार की देर शाम रेलवे फाटक (बूम) टूट गया। इससे करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। चेन लगाकर किसी तरह वाहनों को नियंत्रित किया गया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। गुरुवार को देर शाम को रेलवे क्रॉसिंग बंद था। दोनों तरफ से गाड़ी आ रही थी। गेट बंद किया जा रहा था। इसी दौरान बूम पिकअप के धक्के से टूट कर लटक गया। जैसे ही गेटमैन गोविंद दौड़कर वहां गया पिकअप भाग गया।गेट मैन ने इसकी सूचना आरपीएफ और स्टेशन मास्टर को दिया।इससे करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। क्रॉसिंग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। रेलवे कर्मियों ने तुरंत स्थिति संभाली, गेटमैन ने किसी तरह चेन लगाकर वाहनों को पास कराया। कर्मचारी ने बूम की मरम्मत किया। सहायक उप निरीक्षक आरपीएफ शिवमुनि सिंह यादव न...