Jaunpur News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल
जौनपुर, अगस्त 20 -- Jaunpur News: खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। नगर की पुलिस चौकी के पास बुधवार को पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों का एक निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। घायलों में पति-पत्नी और उनका पुत्र बताया जा रहा है। आजमगढ़ जिला के पवई थाना क्षेत्र के मिट्ठूपुर गांव निवासी 38 वर्षीय अजय श्रीवास्तव अपनी पत्नी रितु और पुत्र 10 वर्षीय अर्श को लेकर बाइक से रिश्तेदारी जपटापुर जा रहे थे। पुलिस चौकी के आगे पहुंचे थे कि सामने से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार तीनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों पिकअप चालक को रोक लिया। सुलह समझौते के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर चला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.