जौनपुर, अक्टूबर 25 -- Jaunpur News: खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए आजाद शिक्षा केंद्र की ओर से रविवार को तकिया मोहल्ले में 'आओ खेलें' कार्यक्रम आयोजित किया गया। पारंपरिक खेलों के माध्यम से युवाओं का जुड़ाव और साझी सोच कार्यक्रम के तहत आयोजित गतिविधियों में युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को गांवों में प्रचलित पारंपरिक खेलों के महत्व से परिचित कराना और उन्हें फिर से लोकप्रिय बनाना था। इस दौरान युवाओं ने टीपू खेल, रस्साकसी, बोतल गेम और बुढ़िया कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों में प्रतिभाग किया। संस्था प्रमुख निसार अहमद खान ने कहा कि पारंपरिक खेल बिना पैसे खर्च किए खेले जा सकते हैं। ज्योतिका श्रीवास्तव ने बच्चों, युवाओं और महिलाओं को पारंपरिक खेलों से जोड़ने का संकल्प दिलाया। कार...