जौनपुर, नवम्बर 19 -- Jaunpur News: मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर विधानसभा की संगठनात्मक बैठक बुधवार को दियावां में की गई। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें और पार्टी के कार्यक्रमों एवं अभियानों की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। इसलिए सभी कार्यकर्ता अभियान को गंभीरता से लेते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग और परिश्रम से इस बार मछलीशहर विधानसभा में भाजपा की जीत सुनिश्चित होगी...