Jaunpur News: पवन मोदनवाल बने अध्यक्ष
जौनपुर, जुलाई 12 -- Jaunpur News: जौनपुर। लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने रामदयालगंज बाजार में स्थित रामजानकी मंदिर पर व्यापारियों की बैठक हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से व्यापारी नेता पवन मोदनवाल को रामदयालगंज बाजार का अध्यक्ष घोषित किया गया। श्रवण जायसवाल ने कहा कि पवन मोदनवाल ने अपने कार्य क्षमता, व्यापारी आन्दोलन में दिखायी है। जिसका जीता जागता प्रमाण बाजार के मध्य हाईटेंशन तार को लेकर संघर्ष है जो काबिले तारीफ है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल का जन्म ही संघर्षों से हुआ है। इस मौके पर जिला महामंत्री गगन जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार यादव, अशोक पाण्डेय, क्रान्ति सिंह, महेन्द्र यादव सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.