Jaunpur News: पर्यावरण संरक्षण का बच्चों को बताया महत्व
जौनपुर, अक्टूबर 3 -- Jaunpur News: सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर में शुक्रवार को 'एक पेड़ मां के नाम' पौधरोपण महोत्सव एवं पर्यावरण जनजागरूकता गोष्ठी हुई। शुरुआत वंदे मातरम, राष्ट्रगान और सरस्वती वंदना से हुई। विद्यार्थियों ने पर्यावरण गीत, लोकगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू ने अतिथियों का स्वागत किया। स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों ने अतिथियों को सलामी दी। मुख्य अतिथि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र प्रताप ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। मोबाइल और इंटरनेट का इस्तेमाल कम करें। विशिष्ट अतिथि मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताई। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह ने की। इस मौके पर डॉ....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.