जौनपुर, अक्टूबर 26 -- Jaunpur News: मछलीशहर। बाइक से प्रतियोगी परीक्षा देने जा रही छात्रा पिकअप की टक्कर से घायल हो गई। पुलिस ने पीकअप को कब्जे में ले लिया है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बरैया काजी गांव निवासी 24 वर्षीय हरिओम सिंह पुत्र सत्यप्रकाश और 20 वर्षीय नीतू सिंह पुत्री अशोक सिंह बाइक से रविवार भोर में प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षा देने जा रही थी। अभी वह जौनपुर रायबरेली हाईवे पर स्थित कुंवरपुर चौराहे के निकट पहुंचे थे कि सामने से आ रही एक पिकअप से टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों हाइवे पर गिरकर घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Mau News: फोरलेन पर आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, एक गंभीर दोनों के सिर और पैर में गंभीर चोट आई है। हाइवे से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। जह...