जौनपुर, नवम्बर 20 -- Jaunpur News: जौनपुर। पराली जलाने से होने वाले नुकसान और फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए कृषि विभाग ने अभियान शुरू किया है। गुरुवार को कृषि भवन परिसर से उप कृषि निदेशक अश्वनी कुमार सिंह ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू (सीआरएम) योजना के तहत यह वाहन जिले के सभी विकास खंडों की न्याय पंचायतों में पहुंचेगा। इसके जरिए किसानों को पराली जलाने से मृदा स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही फसल अवशेष नहीं जलाने से मिट्टी की उर्वरता और स्वास्थ्य को होने वाले लाभ बताए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Bahraich News: पराली प्रबंधन के लिए प्रचार वाहनों को रवाना किया इस मौके पर भूमि संरक्षण अधिकारी-...