जौनपुर, अगस्त 11 -- Jaunpur News: जलालपुर। सीएचसी जलालपुर में मंगलवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में डॉ. आलोक कुमार सिंह को उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाये जाने तथा डॉ. अजय कुमार सिंह को अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर बनाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों चिकित्साधिकारियों को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। नई जिम्मेदारी संभालने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. गौरव सिंह, डॉ.धीरज सोनी, आशुतोष सिंह,राकेश चौबे विकास मौर्या आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...