जौनपुर, सितम्बर 22 -- Jaunpur News: बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली पुलिस ने रविवार को एक विवाहिता को दहेज के लिए मारने पीटने के आरोप में पति सहित तीन के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। क्षेत्र के धरमदासपुर गांव निवासिनी प्रियंका ने तहरीर देकर आरोप लगायी है कि उसकी शादी 29 जनवरी 2021 को बदलापुर खुर्द गांव निवासी गोविंद के साथ हुई थी। जहां वह पत्नी धर्म का पालन करते हुए रह रही थी। 17 सितंबर की शाम घर में खाना बना रही थी कि इसी बीच पति गोविंद, ससुर राजनाथ और सास फूलपत्ती ने दहेज कम देने पर मार पीटकर घायल कर दिया। जिसे सुनकर मेरा भाई 112 पुलिस के साथ मौके पर आया, जिसे देखते ही लोग अभद्रता करने लगे, पीड़िता अपने भाई के साथ मायके चली गई। पीड़िता का आरोप है कि आभूषण और कपड़े सब सामान ससुराल में ही है। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ...