Jaunpur News: पत्नी की विदाई कराने गए शिक्षक का घर लौटा शव
जौनपुर, नवम्बर 6 -- Jaunpur News: मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। पत्नी की विदाई कराने गए युवक की मुंबई में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। गुरुवार को दोपहर में शव पैतृक आवास पर पहुंचा तो कोहराम मच गया। सिकरारा थाना क्षेत्र आनापुर गांव निवासी प्रेमचंद बिंद द्वारिका प्रसाद इंटर कॉलेज दशरथपुर में प्रवक्ता थे। छः माह पहले उनकी शादी दाउदपुर गांव में हुई थी। पत्नी मायके वालों के साथ मुंबई गई थी। उसको विदा कराने के लिए दशहरा पर्व के अवसर पर वह मुंबई गए थे। घर वाले बताते है कि मुम्बई में मंगलवार को अचानक तबीयत खराब हुई तो एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर हो गई और रात में ही निधन हो गया। शव एंबुलेंस से गुरुवार को दोपहर में घर पर पहुंचा तो कोहराम मच गया। श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.