Jaunpur News: पति समेत सात पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
जौनपुर, अक्टूबर 7 -- Jaunpur News: नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के सरायलोका गांव निवासी एक विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने और मांग पूरी नहीं होने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
दहेज उत्पीड़न का आरोप गांव निवासी काजल बेनवंशी पुत्री धर्मेंद्र ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के लक्षागृह उर्फ कसैधन गांव निवासी राहुल वर्मा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। जबकि मायके पक्ष ने मोटरसाइकिल, सोने की चेन, अंगूठी समेत अन्य सामान दिया था। आरोप है कि पति राहुल वर्मा कारोबार करने के लिए मायके से पांच लाख रुपये लाने का दब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.