जौनपुर, सितम्बर 9 -- Jaunpur News: जफराबाद। क्षेत्र के कजगांव कस्बे की निवासी एक महिला को उसके पति ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि पति शराब के नशे में आये दिन इस प्रकार की घटना को अंजाम देता है। पीड़ित महिला मंगलवार को थाने पर पहुंच कर पति के विरुद्ध मारने पीटने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति को बुलवाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...