Jaunpur News: पति के अपहरण, जानलेवा हमले और 50 हजार रुपये लूटने का लगाया आरोप
जौनपुर, अगस्त 1 -- Jaunpur News: थानागद्दी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी स्थित रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में आई एक महिला ने अपने पति के अपहरण, जानलेवा हमले और 50 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि स्थानीय पुलिस से लगातार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। बाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आठ नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता बेबी बानो पत्नी अहमद शेख, निवासी उमरीतारा, थाना गौराबादशाहपुर के अनुसार वह 22 जुलाई को अपने पति और बच्चों के साथ थानागद्दी स्थित मायके में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। आरोप है कि उनके पति बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर अपने पास रखे थे, जिसकी जानकारी पड़ोस के कुछ लोगों को हो गई थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.