Jaunpur News: पति का अपहरण कर रुपये लूटने का लगाया आरोप
जौनपुर, जुलाई 30 -- Jaunpur News: केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। थानागद्दी चौकी क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर पति के अपहरण, जानलेवा हमला कर 50 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि स्थानीय पुलिस को तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला के अनुसार, 22 जुलाई को वह पति और बच्चों के साथ मायके में शादी समारोह में शामिल होने गई थी।
जानलेवा हमला इसी दौरान उसके पति ने बैंक से 50 हजार रुपये निकाले थे। आरोप है कि इसकी जानकारी होने पर कुछ लोग उन्हें बहाने से समारोह से बाहर ले गए और सुनसान स्थान पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर उन्हें मृत समझकर पौनी गांव के पास झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। देर रात परिजनों ने ग्रामीणों की सूचना पर पति घायल अवस्था में मिले।
अस्पताल में उपचार उन्हें पहले सीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.