जौनपुर, जुलाई 27 -- Jaunpur News: नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा विकासखंड के उमरपुर गांव स्थित पंचायत भवन में रविवार को निःशुल्क नेत्र और स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब तीन सौ से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान नेत्र और हृदय रोगों की जांच के साथ मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और निःशुल्क दवाएं दी गईं। डॉ. देवेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि 40 वर्ष की आयु के बाद प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से आंखों की जांच करानी चाहिए। डॉ. सूर्यप्रकाश यादव ने संतुलित खानपान, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। ग्राम प्रधान विजय बहादुर यादव गुड्डू ने चिकित्सकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर गरीब एवं जरूरतमंद लोगो...