जौनपुर, अगस्त 7 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना गांव में गुरुवार की सुबह पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से चार वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पतहना गांव निवासी सुरेंद्र की चार वर्षीय पुत्री शान्वी गुरुवार सुबह करीब छह बजे घर में खेल रही थी। इसी दौरान वह चारपाई के पास लगे पंखे के संपर्क में आ गई। पंखे में करंट उतर आया था, जिसकी चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही बच्ची के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...