जौनपुर, अक्टूबर 5 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं। अपराध की रोकथाम और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के अभियान में मड़ियाहूं पुलिस ने रविवार को विभिन्न गांवों से नौ वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सभी के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी था। गिरफ्तार आरोपियों में सुबाषपुर के राजेश, लकी और सुजीत, इस्मैला के अमीर और भोनू, सोईथा की पुष्पा देवी और सिद्धार्थ, गौरा के समाजू गौतम तथा ताजुद्दीनपुर की करिश्मा निषाद शामिल हैं। पुलिस ने सभी को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। अभियान प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में चलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...