जौनपुर, सितम्बर 23 -- Jaunpur News: नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। वर्षों से बदहाल नौपेड़वा-लेदुका मार्ग की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। सड़क की खराब स्थिति को लेकर लेदुका निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयशंकर दुबे ने नौ अगस्त को जिलाधिकारी सैमुअल पॅाल एन को शिकायती पत्र दिया था। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित विभाग ने सड़क को गड्ढामुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कांग्रेस नेता का आरोप है कि लेदुका और सम्भलगंज बाजार में करीब 20 वर्षों से सड़क पर पत्थर बिछाकर काम अधूरा छोड़ दिया गया था। देखरेख के अभाव में सड़क कई जगह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई थी। करीब 10 किलोमीटर लंबे मार्ग की हालत खराब होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। बताया कि सड़क की समस्या के समाधान के लिए सांसद बाबू सिंह कुशवाहा और विधायक लकी ...