Jaunpur News: नुक्कड़ नाटक के जरिए योजनाओं की दी जानकारी
जौनपुर, सितम्बर 30 -- Jaunpur News: जौनपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को नगर पालिका टाउन हॉल मैदान में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत 2047 के संकल्प से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या, अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. रामसूरत मौर्या, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. क्षीतिज शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष उत्तरी सारिका सोनी समेत अन्य पदाधिकारी, पालिका अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक मौजूद रहे। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: नुक्कड़ नाटक के जरिए सरकार की योजनाओं के प्रति किया जागरूक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.