Jaunpur News: नीलगाय से टकराकर बाइक सवार भाई-बहन घायल
जौनपुर, अगस्त 8 -- Jaunpur News: सुजानगंज, संवाददाता। क्षेत्र के बेलवार इंटर कॉलेज से अंकपत्र लेकर घर लौट रहे भाई-बहन सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शांतिनगर बाजार के पास बाइक के सामने अचानक नीलगाय से टकरा गई। सुजानगंज निवासी 24 वर्षीय उज्ज्वल श्रीवास्तव पुत्र विजय श्रीवास्तव और 22 वर्षीय उन्नति श्रीवास्तव बेलवार इंटर कॉलेज से टीसी और मार्कशीट लेकर वापस घर लौट रहे थे। शांतिनगर बाजार के समीप अचानक नीलगाय सड़क पर आ जाने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को सीएचसी सुजानगंज पहुंचाया। चिकित्सक ने उन्नति श्रीवास्तव की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.