जौनपुर, जुलाई 19 -- Jaunpur News: बरईपार। तेजीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी 18 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि कोटवां गांव निवासी आर्यन गुप्ता 14 जुलाई को उनकी बेटी को अपने साथ ले गया। काफी तलाश के बाद भी बेटी का पता न चलने पर पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष सत्येन्द्र भाई पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती की बरामदगी और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...