Jaunpur News: निषाद राज मंदिर में कुश्ती-कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
जौनपुर, अगस्त 18 -- Jaunpur News: सिकरारा(जौनपुर) हिंदुस्तान संवाद। निषाद राज मंदिर, खानापट्टी गायघाट, परिसर में सोमवार नागपंचमी के अवसर पर परंपरागत कुश्ती, कबड्डी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विगत 58 वर्षों से लगातार आयोजित प्रतियोगिता में क्षेत्र के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन योजना के तहत विभिन्न सामग्री एवं पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. राम चरित्तर निषाद रहे। प्रतियोगिता में नंदलाल निषाद एवं पंकज पाठक ने रेफरी की भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में विष्णु निषाद, हरिश्चंद, चंद्रशेखर, मनीराम, मुरलीधर, विशाल नागर, आदर्श, अमन सहित सहयोगी दल के सदस्यों का महत्वपू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.