Jaunpur News: निर्माणाधीन सड़कों का विधायक ने किया निरीक्षण
जौनपुर, जुलाई 7 -- Jaunpur News: शाहगंज। विधायक रमेश सिंह ने जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) से करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बन रही चार इंटरलॉकिंग सड़कों और एक नाले का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखी। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और बिना किसी भेदभाव के पूरा कराने के निर्देश दिए। विधायक ने ग्राम पश्चिमी कौड़िया में तीन, शाहपंजा में एक तथा भादी में एक इंटरलॉकिंग सड़क का निरीक्षण किया। विधायक रमेश सिंह ने कहा कि ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सड़कें विकास की आधारशिला हैं। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाना चाहिए। इस दौरान अवर अभियंता दिनेश भाष्कर, बेचन सिंह, सभासद अब्दुल्ला राइन, एजाज अली, कारी इकरार, मौलाना अकरम, मोनू तिवारी, एखलाक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.