जौनपुर, जुलाई 29 -- Jaunpur News: बरसठी। विकास खंड के खुन्दनपुर गांव में मंगलवार को खंड विकास अधिकारी जगदीश कुमार ने पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय का औचक निरीक्षण किया। परिसर में गंदगी और साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए ग्राम पंचायत सचिव संतोष कुमार यादव और केयरटेकर को कड़ी फटकार लगाई। बीडीओ ने पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय की सभी कमियां तत्काल दूर कर दोनों परिसरों को पूरी तरह क्रियाशील बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने पंचायत भवन पर शासन के निर्धारित रोस्टर के अनुसार नियमित बैठकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनने और उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही चेतावनी दी कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और सरकारी परिसंपत्तियों के रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि दोबारा निरीक...