Jaunpur News: निमंत्रण से लौट रहे युवक को पीटकर किया घायल
जौनपुर, अक्टूबर 7 -- Jaunpur News: मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। दो अज्ञात लोगों ने निमंत्रण से लौट रहे युवक को पंच से मारकर घायल कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के नोनरा कला गांव निवासी प्रिंस पुत्र लालबहादुर यादव के अनुसार वह कल रात लगभग साढ़े आठ बजे निमंत्रण से साइकिल से अपने घर आ रहे थे। वह अभी बसहटा गांव के जगराम के खेत के पास पहुंचा था कि दो अज्ञात व्यक्ति अचानक आकर गाली गलौज करते हुए पीटने लगे। इसके अलावा उन्होने पंच से भी मारा। प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि युवक की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.