Jaunpur News: निःशुल्क पाठशाला के वंचित बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री
जौनपुर, अगस्त 10 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) हिन्दुस्तान संवाद। इतिहासकार डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल की पुण्यतिथि पर सोमवार को निःशुल्क पाठशाला नौआ डांडी में जायसवाल क्लब भारत की ओर से बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने डॉ. काशी प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देकर किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य संस्था के प्रदेश सचिव मनोज जायसवाल ने कहा कि डॉ. काशी प्रसाद ने अपना संपूर्ण जीवन शिक्षा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित किया। वंचित बच्चों को शिक्षित करना ही राष्ट्र निर्माताओं को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। क्लब के पदाधिकारी बिजेंद्र जायसवाल ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा ही वह अचूक हथियार है जिससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब से गरीब बच्चे का भविष्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.