जौनपुर, अगस्त 14 -- Jaunpur News: शाहगंज। सामाजिक संस्था ज्योत्सना की ओर से निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन गुरुवार को आयोजित हुआ। शिविर का आयोजन ज्योत्सना भवन पक्का पोखरा प्रांगण में आयोजित हुआ। शिविर में वाराणसी के आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का नेत्र परीक्षण किया। शिविर में कुल 100 व्यक्तियों का पंजीकरण हुआ। जिसमें से 25 मरीजों का चयन लेंस प्रत्यारोपण विधि से मोतियाबिंद आपरेशन किया गया। आयोजक अध्यक्ष डॉ. एसएल गुप्ता ने बताया कि शिविर में आने वाले मरीजों को शाहगंज से वाराणसी ले जाने, वापस लाने एवं रहने की समस्त व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। कैम्प में आर जे शंकरा आई हास्पिटल के संदीप सिंह, आशुतोष यादव, अर्चना पाल, रीना एवं पारुल मौजूद रहे। वहीं अध्यक्ष डॉ. एसएल गुप्...