जौनपुर, अगस्त 4 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को सुबह सरायपोख्ता पुलिस चौकी से करीब 100 कदम की दूरी पर एक नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। व्यस्त इलाके में शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू किया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी। तत्पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: नाले में औंधे मूंह पड़ा मिला युवक का शव पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर पता लगाने का प्रयास कर...