जौनपुर, अक्टूबर 30 -- Jaunpur News: शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगा है। पीड़िता की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। मां के मुताबिक गांव का ही एक युवक घर में घुसकर उनकी बेटी के साथ जबरदस्ती करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग पहुंच गए। इस पर आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तथ्यों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...