जौनपुर, अक्टूबर 3 -- Jaunpur News: सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रवादी नौजवान सभा के तत्वावधान में शुक्रवार की शाम बंसफा गांव में सई नदी के तट पर स्थित नागेश्वर धाम मंदिर पर 'शाम इंकलाबी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भारत माता की जयकारे, इंकलाब जिंदाबाद व वंदे मातरम के नारों के साथ साथ देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों व कार्यक्रमो पर युवा झूमते नजर आए। सभा के संस्थापक पूर्व सांसद धनंजय सिंह और विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसु के साथ पूर्व विधायक राजदेव सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार भगत सिंह व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। यह भी पढ़ें- शाम इंकलाबी में उमड़ा युवाओं का सैलाब पूर्व सांसद ने कहा कि राष्ट्रवादी नौजवान सभा कोई र...