Jaunpur News: नागपंचमी पर अखाड़े हुए गुलजार, पहलवानों ने दिखाया दमखम
जौनपुर, अगस्त 18 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर नागपंचमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। गांवों में महिलाओं ने सिवान, तालाब और मंदिरों के किनारे नाग देवता का विधि -विधान से पूजन कर दूध, लावा एवं दूब, अक्षत, और पुष्प अर्पित किये। कई स्थानों पर मेले, कुश्ती दंगल और बिरहा का आयोजन हुआ। बच्चों ने भी पारंपरिक खेलों और झूलों का आनंद लिया। हालांकि सुइथाकला क्षेत्र में दिनभर रिमझिम बारिश की वजह से पर्व के कई आयोजन प्रभावित रहे। बदलापुर क्षेत्र के गांवों में सुबह से ही महिलाओं ने नाग देवता की पूजा की। मिरशादपुर गांव में रामचंद्र विश्वकर्मा के यहां महिलाओं ने नाग देवता का पूजन कर दूध और लावा चढ़ाया। बच्चों ने ऊंची कूद, कबड्डी और झूला झूलकर पर्व का उत्साह बढ़ाया। गौराबादशाहपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.