Jaunpur News: नहाने गए किशोर की तालाब में डूबने से मौत
जौनपुर, अगस्त 16 -- Jaunpur News: बरसठी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सिरौली गांव में शनिवार को तालाब में नहाने गए 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। देर रात ग्रामीणों और पुलिस की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव तालाब से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। सिरौली गांव निवासी गोविंदा गौतम शनिवार दोपहर बाद घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित तालाब में नहाने गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर शाम को परिजन उसकी तलाश में करने लगे। ग्रामीणों ने आसपास खोजबीन की, लेकिन उसका कही पता नहीं चला।रात करीब नौ बजे ग्रामीण तालाब की ओर पहुंचे और आशंका वश तलाश शुरू की। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद रात करीब 11 बजे तालाब से ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.