Jaunpur News: नहर में मिला अज्ञात युवक का शव
जौनपुर, अगस्त 20 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। शारदा सहायक नहर के केराकत रजवाहा में बुधवार की सुबह ददरा गांव के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नहर में शव देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना मड़ियाहूं पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। शव की हालत से उसके काफी समय से नहर में पड़े होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने बताया कि नहर में अज्ञात युवक का शव मिला है। शव को प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.