जौनपुर, अगस्त 24 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के अरंद गांव में रविवार को दोस्तों के साथ नहर में नहाते समय गहरे पानी में जाने से एक किशोर डूब गया। ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। खेतासराय थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव निवासी 14 वर्षीय वकार पुत्र आसिफ अपने नाना सब्बू के घर रहता था। रविवार को वह दोस्तों के साथ अरंद गांव स्थित नहर में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख दोस्तों ने शोर मचाया। चीख-पुकार सुनकर अरंद और अरनौला गांव के ग्राम प्रधान ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से वकार को नहर से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे नगर स्थि...