जौनपुर, जुलाई 16 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मड़ियाहूं-जौनपुर मार्ग स्थित ऊंचनी कला गांव में गुरुवार को नशे की हालत में एक युवक हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब ढाई घंटे मशक्कत वह टावर से नीचे उतरा। ऊंचनी कला निवासी मैन बहादुर दोपहर करीब 12 बजे हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। बताया जाता है कि वह इससे पहले भी तीन बार टावर पर चढ़ चुका है। सूचना पर तहसीलदार रविरंजन, प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल टीम तथा कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझा बुझाकर युवक को नीचे उतरने के लिए तैयार किया। करीब 2:40 बजे वह स्वयं नीचे उतर आया। प्रभारी निरीक्षक दीपे...