जौनपुर, अक्टूबर 14 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। सितंबर में खुदरा महंगाई दर 5.54 फीसदी पर पहुंचने और खाद्य महंगाई 7.74 फीसदी रहने के आंकड़े मध्यमवर्गीय परिवार की जीवनशैली पर भी प्रभाव डाला है। महंगाई के कारण उच्च आय वाले परिवार और निम्न आय वाले परिवार के मध्य की दूरी और गहरी होती जा रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत इन दिनों हैं। क्योंकि यह ऐसा समय है, जबक बच्चों की छमाही परीक्षा की फीस, शादी विवाह की तैयारी और सर्दी की आहट में गर्म कपड़ों की खरीदारी के साथ मौसम के बदलते रंग की वजह से दवाई का खर्च भी बढ़ता है। सरकारी आंकड़ों में सितंबर की खुदरा महंगाई अक्तूबर 2024 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंची है। यह भी पढ़ें- Balia News: मंदिर से मंडी तक महंगाई की मार इससे पड़ने वाले असर की 'हिन्दुस्तान' ने मंगलवार को जिले के अलग अलग शहरों, अलग अलग वर्ग...