जौनपुर, नवम्बर 7 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। नरक चतुर्दशी पर शनिवार को हनुमत जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। रास मंडल स्थित बड़े हनुमान मंदिर और बीआरपी कॉलेज स्थित मंदिर पर हनुमान जी विग्रह का भव्य श्रृंगार किया गया। प्रसिद्ध बिजेथुआ महावीर धाम में दर्शन को सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है। अजोशी महावीर धाम में भी हनुमान भक्त दर्शन पूजन कर रहे हैं। मंदिरों पर भजन कीर्तन, सुन्दरकांड पाठ के बाद भंडारा का आयोजन है। बड़े हनुमान मंदिर पर महंत मानस मराल बाबा रामरतन दास के नेतृत्व और महंत मनोज मिश्र की देखरेख में सुबह हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया। आरती पूजन के बाद दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ। यहां शाम को सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारा तथा जागरण कार्यक्रम का आयोजन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...