Jaunpur News: ननिहाल में रह रही किशोरी की मौत से मचा कोहराम
जौनपुर, अक्टूबर 27 -- Jaunpur News: डोभी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के मडार गांव की राजभर बस्ती में सोमवार को एक किशोरी ने छत में लगे गार्डर के हुक्क में रस्सी के सहारे फांसी लगा कर जान दे दी। मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मडार गांव निवासी जितेंद्र राजभर के यहां उनकी 15 वर्षीय भांजी चांदनी रह रही थी। चांदनी के पिता का नाम हृदय राजभर, घर चंदवक थाना के बोडसर गांव में बताया गया है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर किशोरी ने घर के अंदर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। किशोरी की असमय मौत से परिजन गहरे सदमे में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.