जौनपुर, सितम्बर 9 -- Jaunpur News: जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत जफराबाद की जेसीबी मंगलवार को मलहद मोहल्ले में काम पूरा कर लौटते समय सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। जेसीबी के गड्ढे में गिरते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया गया कि नगर पंचायत की जेसीबी मलहद मोहल्ले में गड्ढा खोदने के लिए गई थी। काम पूरा होने के बाद चालक जेसीबी लेकर वापस लौट रहा था। झंझरी मस्जिद के पास इंटरलॉकिंग सड़क के किनारे बनी दीवार पर जेसीबी का भार पड़ गया। दबाव बढ़ने पर दीवार अचानक ढह गई। इससे जेसीबी का संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी। यह भी पढ़ें- Godda News: स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गड्ढे में घुसी, वाहन सवार सभी लोग बाल-बाल बचे अचानक हुए हादसे से चालक घबरा...