जौनपुर, नवम्बर 3 -- Jaunpur News: सुरेरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के करौंदी बाजार निवासी एक महिला ने परिचितों पर विश्वास में लेकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने, बैंक और समूह से ऋण निकलवाकर रकम हड़पने, सोने के आभूषण लेने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर न्यायालय के आदेश पर सुरेरी पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करौंदी बाजार, घाघरपुर निवासी सीमा देवी की तहरीर पर कार्रवाई हुई। पृथ्वीपुर नेबुअरिया निवासी कुछ लोगों पर आरोप लगायी है। महिला का आरोप है कि सत्येंद्र का उसके घर आना-जाना था। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: महिला से लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप इसी दौरान उसने उसके पति विनोद से मित्रवत संबंध बना लिए और उसे बहला-फुसलाकर समूह में शामिल कर लिया। इ...